फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga News: स्मॉग के कारण लगातार दूसरे दिन हादसा, कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच दोस्तों की मौत

Mon, 06 Nov 2023 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

हादसा गांव कड़ाहेवाला के पास वर्ना गाड़ी और ट्रक के बीच टक्कर से हुआ। हादसे में कार सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा रात 3 बजे हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोगा में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पराली जलाने से पैदा हो रही स्मॉग के कारण पंजाब के मोगा में लगातार दूसरे दिन सोमवार को हुए हादसे में पांच और घरों के चिराग बुझ गए। गांव कड़ाहेवाला के पास वरना कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में कार सवार 6 में से 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। सभी दोस्त थे और पार्टी से लौट रहे थे। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तड़के चार बजे हुआ। मॉग के कारण विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण कार और ट्रक में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

 


 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक 5 युवकों की पहचान मोगा के शेरपुर तायेवा के गुरप्रीत सिंह, फिरोजपुर के गांव पीर मुहम्मद के सहज सिंह, फिरोजपुर के गांव भुल्लर निवासी हैपी, फिरोजपुर के गांव तारेवाला निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि एक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जख्मी गुरप्रीत सिंह शेरपुर तायेवा का रहने वाला है।

एसएचओ फतेहगढ़ पंचतुर के जसविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे एक दिल्ली नंबर की वरना कार की धान से भरे ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें वरना कार में सवार छह युवकों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई व एक जख्मी हो गया। ट्रक को हिरासत में लिया गया, जबकि ड्राइवर मौके से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें