फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Pollution: जहरीली हवा की चपेट में आया पंजाब, सेहत विभाग की सलाह-मास्क लगाएं, सैर का समय बदलें

Mon, 06 Nov 2023 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें ताकि वायु प्रदूषण से बचा जा सके। बुजुर्गों, दमा व दिल के रोगियों, सांस से जुड़ी बीमारियों के लोगों को एन-95 मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य तौर पर करना चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब के खेेतों में जलती पराली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब अपने किसानों की लापरवाही के कारण जहरीली हवा की चपेट में आ गया है। खेतों में धान की पराली जलाने की लगातार जारी घटनाओं के कारण प्रदेश की हवा इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को फेस मास्क लगाकर घर से निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन




इसके साथ ही विभाग ने सुबह के समय सैर करने वाले लोगों से कहा है कि वह धूप निकलने के बाद ही सैर करने जाएं क्योंकि सुबह नमी का बढ़ा हुआ स्तर धुएं के विषाक्त कणों को समाहित कर लेता है और यह हवा फेफड़ों के लिए अत्यंत घातक है।

यह भी पढ़ें: Moga Accident: मोगा में फिर दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच युवकों की मौत, नहीं हो सकी पहचान


उम्र घटा सकता है वायु प्रदूषण
स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें ताकि वायु प्रदूषण से बचा जा सके। बुजुर्गों, दमा व दिल के रोगियों, सांस से जुड़ी बीमारियों के लोगों को एन-95 मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य तौर पर करना चाहिए। विभाग ने वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव के लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा है कि इससे खांसी, सांस फूलना, नाक से पानी गिरना, आंखों में खुजली या जलन और सिर भारी रहना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वायु प्रदूषण आपकी उम्र घटा सकता है।

विज्ञापन


किसानों से भी अपील
सेहत विभाग के प्रवक्ता ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों से भी अपील की है कि वह पराली न जलाएं क्योंकि इससे फैल रहा प्रदूषण उनके बुजुर्गों और बच्चों की सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो रहा है। पराली का धुआं मानवता के लिए खतरा बन गया है। किसान पराली जलाकर मानवता विरोधी कार्यों का हिस्सा बनने से बचें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें