फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76th Independence Day: अटारी सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच बंटी मिठाइयां, रिट्रीट सेरेमनी में उमड़े लोग

Mon, 15 Aug 2022 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

स्वतंत्रता दिवस पर अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
 
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स ने किया मिठाइयों का आदान-प्रदान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर देश का स्वतंत्रता दिवस (अमृत महोत्सव) बड़ी धूमधाम से मनाया। बीएसएफ खासा सेक्टर के डीआईजी संजय गौड़ ने सुबह अटारी बार्डर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को आज के दिन की बधाई दी। इससे पहले बीएसएफ की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स के साथ कुछ मिनट का आयोजन कर उन्हें मिठाई भेंट की। वहीं दूसरी तरफ पाक रेंजर्स ने भी बल के अधिकारियों और जवानों को भारत की स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और बदले में बीएसएफ को मिठाई भेंट की। यह आयोजन सीमा पर हल्की बारिश के दौरान किया गया। 

विज्ञापन


सोमवार की संध्या पर अटारी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन हुआ। बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल (डीजी) पंकज कुमार सिंह ने रिट्रीट सेरेमनी देखी। इस अवसर पर उनके साथ एडीजी (पश्चिम कमांड) पीवी रामा शास्त्री, आईजी पंजाब फ्रंटियर, आसिफ जलाल और अमृतसर सेक्टर के डीआईजी संजय गौड़ भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जहां स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग और सभ्याचारक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति कि अलख जगाई। वहीं पंजाबी गायब जसबीर जस्सी ने भी देश प्रेम के गीत सुनाए। दर्शकों से खचाखच भरे जेसीपी अटारी में सैलानियों ने बल के जवानों की रिट्रीट सेरेमनी के दौरान उत्साह बढ़ाया और  हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष भी लगाए। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर कस्टम (प्रिवेंटिव) कमिश्नर राहुल नानगरे ने आइसीपी अटारी पर तिरंगा लहराया और विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई भी दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

डीआईजी ने पाकिस्तान को दिया शांति का संदेश
बीएसएफ के डीआईजी संजय गौड़ ने पाकिस्तान के नाम संदेश में कहा कि कोई भी देश तभी तरक्की कर सकता है, जब वह अपने पड़ोसी देशों के साथ शांति प्रयासों के साथ अच्छे संबंध बनाए। ड्रोन से हथियारों और हेरोइन तस्करी की घटनाओं से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने पिछले समय में ऐसे प्रयासों को नाकाम किया है। फ्रंट डिफेंस लाइन बीएसएफ देश की सीमाओं की सुरक्षा में सक्षम है।
 
डीआईजी गौड़ ने देशवासियों के नाम संदेश में कहा कि हम सभी को अपने नागरिक कर्तव्य पूरे करने चाहिए और सोचना चाहिए कि हमनें अपने देश के लिए क्या किया है, न कि यह सोच रखनी चाहिए कि देश ने हमारे लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिवस भारतवासियों के लिए गौरव और स्वाभिमान का दिन हैं, जो त्याग, बलिदान, शांति और उन्नति की सकारात्मक सोच से मिला है। गौढ़ ने युवा पीढ़ी के नाम संदेश में कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए और पश्चिम सभ्यता से दूर रहते हुए सदियों पुरानी अपनी विरासत को अपनाना चाहिए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें