फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बार्डर के पास ध्ामाका: रेड अलर्ट, सेना तैनात

Sun, 02 Nov 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी (अमृतसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
वाघा बार्डर पर धमाके के बाद भारतीय क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह धमाका पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वाघा बॉर्डर के पास रविवार शाम को हुआ। आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 48 लोग मारे गए और 100 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मरने वालों में सुरक्षाकर्मियों के साथ अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। धमाके के बाद भारतीय क्षेत्र के अटारी में बीएसएफ के साथ ही सेना ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। बीएसएफ ने अटारी बार्डर के साथ-साथ वाघा बार्डर और रिट्रीट सेरेमनी के स्थान पर सुरक्षा ढांचा और मजबूत बना दिया है। वहीं, रिट्रीट सेरेमनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर पंजाब पुलिस भी तैनात कर दी गई है।

बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जैसे ही रिट्रीट सेरेमनी खत्म हुई तो पाकिस्तान की तरफ पार्किंग स्थल से जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। पाकिस्तान की तरफ धमाके से वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

रिट्रीट सेरेमनी खत्म होने के बाद हुआ धमाका

घटना शाम करीब सवा 6 बजे हुई। भारत और पाकिस्तान दोनों ओर रविवार को रिट्रीट सेरेमनी देखने वालों की तादाद करीब 15 से 18 हजार तक पहुंच जाती है।

घटना के बाद अटारी बार्डर पर बड़ी संख्या में बीएसएफ के सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर सेना को भी तैनात कर दिया गया है।

बीएसएफ के डीआईजी आरपीएस जायसवाल का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ रिट्रीट सेरेमनी खत्म होने के बाद अचानक हुए धमाके के बाद ही सीमा क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

घटना चाहे पाकिस्तान के क्षेत्र में हुई है, लेकिन भारत की तरफ भी सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है। सोमवार से पर्यटकों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें