पीएम से मिले थे नायब सैनी
पीएम आवास में मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम सैनी को हरियाणा में एतिहासिक जीत की बधाई दी और उनकी पीठ थपथपाई। करीब आधे घंटे की बातचीत में भाजपा की हैट्रिक, शपथ ग्रहण समारोह, मंत्रिमंडल का गठन और भावी योजनाओं के रोडमैप पर चर्चा हुई।
भेंट की फोटो एक्स पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली एतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और महत्वपूर्ण होने जा रही है। पीएम से मिलने के बाद नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की।