फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्रम मजीठिया ने किया नामांकन: पांच साल में छह मामले दर्ज, शिअद नेता की आय घटी लेकिन पत्नी की बढ़ी

Fri, 28 Jan 2022 09:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार को मजीठा और अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अमृतसर पूर्व सीट पर मजीठिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग्स केस में फंसे बिक्रम सिंह मजीठिया पर पिछले पांच वर्षों में छह केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान उनकी आय भी घटी और संपत्ती भी कम हुई है। जबकि उनकी पत्नी की आय बढ़ी है। मजीठिया ने अपनी व परिवार की आय के आंकड़े शुक्रवार को विधानसभा हलका मजीठा और अमृतसर पूर्व से भरे नामांकन पत्र में दर्शाया।

विज्ञापन


मजीठिया तीन बार विधायक रह चुके हैं। पिछले साल उनके खिलाफ ड्रग्स का मामला दर्ज किया गया। इससे पहले भी उनके खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया। अभी पिछले दिनों 15 जनवरी 2022 को सुल्तानविंड थाने में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। जबकि दो अन्य मामले ईस्ट चंडीगढ़ और मक्खू-फिरोजपुर में दर्ज हैं। 

मजीठिया के खिलाफ दर्ज इन छह मामलों में से दो में अदालत में सुनवाई चल रही है, जबकि चार मामलों में पुलिस अभी तक अदालत में चालान पेश नहीं कर सकी है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने नामांकन पत्र में चुनाव अधिकारी को बताया है कि उनकी आय पहले से काफी कम हुई है। पिछले साल उनकी आय सिर्फ छह लाख रुपये रही।

विज्ञापन

2017 के चुनावों में उन्होंने अपनी आय 28 लाख रुपये के करीब बताई थी। उनकी पत्नी की आय 3.47 लाख रुपये, खेतीबाड़ी से आय 2.16 लाख व अन्य आय 93.95 लाख रुपये है। साल 2017 के नामांकन पत्र में मजीठिया ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल होने की बात बताई थी, जो इस बार के नामांकन पत्र में नहीं है।

वहीं तब मजीठिया की पत्नी के पास एक स्कॉर्पियो कार थी, जबकि इस बार उनकी पत्नी के पास एंडेवर, मारुति जिप्सी कार के अलावा एक एक्टिवा भी है। मजीठिया ने नामांकन पत्र में पत्नी की पटियाला एक्सप्रेस में साझीदारी की बात कही है। उनकी पत्नी के पास पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी विभाग की ओर से जारी 36 रूटों का परमिट है। 

मैं आपका साथ नहीं छोड़ूंगा, आप मेरी बाजू नहीं छोड़ना: मजीठिया
बिक्रम मजीठिया ने लोगों से कहा कि वह उनका साथ नहीं छोड़ेंगे, वे भी वादा करें कि उनकी बाजू नहीं छोड़ोगे। उन्होंने यह बात शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स में अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कही। इससे पहले मजीठिया ने हलका मजीठा से भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

मजीठिया ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू तो अपने परिवार के नहीं हुए तो फिर अपने हलके के लोगों के कैसे होंगे। सिद्धू के पंजाब मॉडल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वह पंजाब मॉडल की बात करते हैं लेकिन उनसे अपने हलके में काई विकास का काम तो हो नहीं पाया। हलके के लोग किसी भी काम के लिए सिद्धू के पास जाते तो उनके (सिद्धू) दरवाजे बंद ही मिलते। यही वजह है कि उन्होंने मजीठा के साथ अब पूर्वी हलके से भी नामांकन दाखिल किया है। 

इसी सीट पर जा टिकीं सबकी नजरें 
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मजीठा से लगातार तीन बार विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर पूर्वी सीट से प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद से पूरे पंजाब के लोगों की नजरें इस सीट पर जा टिकीं हैं। इसी सीट से पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने तमिलनाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. जगमोहन सिंह राजू को अपना प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी ने जिला प्रधान जीवनजोत कौर को चुनाव में उतारा है लेकिन मजीठिया के यहां से उम्मीदवार बनने के बाद ही अमृतसर पूर्वी सीट पंजाब की सबसे हॉट सीट बन गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें