फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी से मिले हुड्डा: राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा, 30 मई शाम तक विधायकों व बड़े नेताओं को चंडीगढ़ पहुंचने का निर्देश

Fri, 27 May 2022 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

30 मई शाम कांग्रेस उम्मीदवार तय होने की उम्मीद है, चूंकि नेता प्रतिपक्ष व प्रदेशाध्यक्ष ने सभी विधायकों व दिग्गज नेताओं को इसी दिन रात तक चंडीगढ़ पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में राज्यसभा की खाली दो सीटों में से एक पर उम्मीदवार उतारने के लिए गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वह देर शाम दस जनपथ पहुंचे और उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की। 10 जून को चुनाव होना है, और नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है। 30 मई शाम कांग्रेस उम्मीदवार तय होने की उम्मीद है, चूंकि नेता प्रतिपक्ष व प्रदेशाध्यक्ष ने सभी विधायकों व दिग्गज नेताओं को इसी दिन रात तक चंडीगढ़ पहुंचने को कहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान सर्व सम्मति के आधार पर उम्मीदवार उतारना चाहता है ताकि भितरघात की कोई गुंजाइश न रहे। 31 में से दो विधायकों के खिसकने पर भी कांग्रेस का अंक गणित गड़बड़ा सकता है। हुड्डा की इसी को लेकर सोनिया के साथ चर्चा हुई है। पार्टी हरियाणा से किसी बड़े नेता को उतारने के साथ केंद्रीय स्तर के दिग्गजों को भी उतार सकती है। 

अनेक बड़े नेताओं की राज्यसभा सदस्यता खत्म हो चुकी है, व कुछ की हो रही है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के अलावा अशोक अरोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद व राजीव शुक्ला भी दौड़ में बताए जा रहे हैं। अंतिम फैसला दो-तीन दिन में कांग्रेस हाईकमान ले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें