फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला पहुंचीं अक्षरा सिंह: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जल्द हो सकती एंट्री, श्री माता मनसा देवी मंदिर व श्री नाडा साहिब में टेका माथा

Tue, 17 May 2022 06:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंगलवार को पंचकूला पहुंचीं। उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और अफसाना खान से मुलाकात की। इस दौरान एक प्रोजेक्ट पर बातचीत भी की। कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह की जल्द ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हो सकती है। 
विज्ञापन
अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फोटो- कर्मचंद)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंगलवार को पंचकूला पहुंची। उन्होंने पहले श्री माता मनसा देवी के दर्शन किए और इसके बाद गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। उनके साथ उनकी छोटी बहन और एक्टर अमर भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में आयोजित एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह फैमिली फंक्शन अटेंड करने के बाद वह अपनी छोटी बहन और अभिनेता अमर के साथ श्री माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर उन्होंने आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह पंचकूला में गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में मत्था टेकने पहुंचीं और यहां पर अरदास करने के बाद लंगर ग्रहण किया। दोपहर बाद वह पंचकूला से रवाना हो गईं।

सिद्धू मूसेवाला और अफसाना खान से मुलाकात
बता दें कि अक्षरा सिंह ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और अफसाना खान से भी मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने एक प्रोजेक्ट पर दोनों के साथ बात भी की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही अक्षरा सिंह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी एंट्री कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें