फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: जीरकपुर के अर्पित ने किया पंजाब टॉप, चंडीगढ़ के यज्ञम की 59वीं रैंक

Fri, 09 Sep 2022 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौलीजागरां निवासी 18 वर्षीय यज्ञम सेठी ने 720 में से 700 अंक हासिल किए हैं। जीएमएसएसएस-19 से बारहवीं (मेडिकल) करने वाले यज्ञम बोर्ड परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षा या कार्य में सफलता का एकमात्र मूल मंत्र निरंतर प्रयास है।
विज्ञापन
अर्पित नारंग, यज्ञम सेठी और देविका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) 2022 का परीक्षा परिणाम बुधवार देर रात घोषित किया गया। इसमें ट्राइसिटी के दो युवाओं ने टॉप 100 में जगह बनाई है। जीरकपुर (मोहाली) के जमुना एनक्लेव निवासी अर्पित नारंग ने ऑल इंडिया सातवीं रैंक और चंडीगढ़ के यज्ञम ने ऑल इंडिया 59वीं रैंक हासिल की है। अर्पित ने ट्राइसिटी के साथ पंजाब टॉप किया है। वहीं, मोहाली में पढ़ने वाली देविका ने ऑल इंडिया 108वीं रैंक पाई है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ से नीट के लिए 2730 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2622 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1905 उम्मीदवार पास हुए हैं। नीट (यूजी) 2021 में 1631 उम्मीदवारों ने आवेदन भरा था, जिनमें से 1449 ने परीक्षा दी थी और 1096 उत्तीर्ण हुए थे। 

एनटीए की ओर से इस बार नीट का आयोजन 13 भाषाओं में करवाया गया था। परीक्षा में पंजाब से 15561 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 10533 उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं हरियाणा के 38855 उम्मीदवारों में से 26666 उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अब देश के टॉप मेडिकल कॉलजों में दाखिले का रास्ता खुल जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

चंडीगढ़ के विभिन्न कॉलेजों और पंजाब यूनिवर्सिटी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार भी नीट के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। उन्हें अगर एमबीबीएस के लिए बेहतर कॉलेज मिलता है तो वह बीएससी के बजाय एमबीबीएस में दाखिला ले लेंगे। नीट के परिणाम के बाद अब पंजाब यूनिवर्सिटी में खाली होने वाली सीटों पर यूजी साइंसेज के कोर्स की अंतिम काउंसलिंग आयोजित करवाई जाएगी।

निरंतर प्रयास ही सफलता का मूल मंत्र: यज्ञम सेठी 
मौलीजागरां निवासी 18 वर्षीय यज्ञम सेठी ने 720 में से 700 अंक हासिल किए हैं। जीएमएसएसएस-19 से बारहवीं (मेडिकल) करने वाले यज्ञम बोर्ड परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षा या कार्य में सफलता का एकमात्र मूल मंत्र निरंतर प्रयास है। कहा कि नीट एक प्रतियोगी परीक्षा है, इसलिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी, जिससे समय की बचत हो सके। 
विज्ञापन

यज्ञम ने बताया कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा के साथ ही नीट की तैयारी भी की थी। मेडिकल स्ट्रीम में आने की प्रेरणा बड़ी बहन हबीदी सेठी से मिली जो जीएमसीएच-32 से एमबीबीएस चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के दौरान वह अपनी बहन के साथ अस्पताल गए। इस दौरान अहसास हुआ कि डॉक्टर कितना नोबल प्रोफेशन है। बताया कि पढ़ाई के साथ क्रिकेट और टेनिस भी खेलता था, जिससे एक्टिव रह सकूं। पिता जतिंदर सेठी चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई और माता कोमल गृहिणी हैं। 

सोशल मीडिया से बनाए रखी दूरी: देविका
फेज-5 मोहाली स्थित द मिलेनियम स्कूल से बारहवीं पास करने वाली 18 वर्षीय देविका लूंबा ने नीट में 720 में से 696 अंक हासिल किए हैं। देविका मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली हैं। उन्होंने मोहाली से बारहवीं (मेडिकल) की पढ़ाई की है और बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। 

देविका ने बताया कि नीट की तैयारी के दौरान पूरे समय सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। पढ़ाई से ब्रेक के समय में संगीत सुनती थीं ताकि मूड फ्रेश हो जाए। कहा कि अभिभावकों की इच्छा थी कि मैं डॉक्टर बनूं, इसलिए ग्यारहवीं में मेडिकल स्ट्रीम का चुनाव किया और इसके लिए तभी से निरंतर मेहनत की। कोरोना महामारी के दौरान देखा कि देश में डॉक्टरों की कमी है इसलिए देश में ही रहकर लोगों की सेवा करना चाहूंगी। पिता गुरचरण लूंबा स्टॉक एक्सचेंज में बिजनेसमैन हैं जबकि माता किरण लूंबा शिक्षिका रह चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें