सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की ओर से 11 दिन और विदेश जाने के लिए लगाए गए नए आवेदन को खारिज कर दिया।
इससे पहले अदालत ने 15 दिन विदेश जाने के लिए राम रहीम के आवेदन को मंजूरी दी थी। इस बार डेरा प्रमुख की ओर से अपनी फिल्म एमएसजी के प्रमोशन के लिए हांगकांग, थाईलैंड, मॉरिशस, नेपाल और मालदीव जैसे नए देशों की लिस्ट को सूचीबद्ध किया है।
सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने डेरा प्रमुख के आवेदन का जोरदार विरोध किया। इससे पहले डेरा प्रमुख को 20 फरवरी से पांच मार्च तक ब्रिटेन, अमेरिका, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया और दुबई में एमएसजी के प्रमोशन के लिए विदेश में यात्रा करने के लिए अनुमति मिली थी।
परंतु अदालत के संज्ञान में आया है कि डेरा प्रमुख ने केवल एक ही देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा किया है और वह दुबई में है। जबकि डेरा प्रमुख ने कई देशों में फिल्म प्रमोशन की बात कही थी।
इसलिए उन्हें हांगकांग, थाईलैंड, मॉरिशस, नेपाल और मालदीव जैसे अन्य देशों की यात्रा करने के लिए इजाजत नहीं दी जाएगी। इसलिए उनकी याचिका खारिज कर दी।