फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: मंगेतर का पीछा कर स्पा सेंटर पहुंची युवती, जमकर हुआ हंगामा, मारपीट का आरोप

Tue, 05 Sep 2023 08:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सेंटर के संचालक ने कहा कि लुधियाना से आई युवती ने उनके साथ मारपीट की और वहां तैनात स्टाफ को थप्पड़ मारे। वहां ठहरे लोग जिन्हें वह पहले से जानती थी, के साथ युवती की हाथापाई हो गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में 100 फुट रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में मंगलवार सुबह एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। स्पा सेंटर संचालक ने आरोप लगाया कि युवती ने उनके साथ मारपीट की है। युवती का कहना है वे अपने मंगेतर का पीछा करते स्पा सेंटर पहुंची थी।

विज्ञापन


100 फुट रोड पर एक स्पा सेंटर है। लोगों का कहना है कि उक्त सेंटर में देह व्यापार का होता है। स्पा सेंटर में पहले भी पुलिस दबिश देकर इसे बंद करवा चुकी है। बाद में फिर शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लुधियाना का एक युवक अपने साथियों के साथ इस स्पा सेंटर में आया था। इसकी सूचना युवक की मंगेतर को लग गई। वह लुधियाना से कार में मंगलवार सुबह बठिंडा पहुंची। उसने ड्राइवर को बाहर खड़ा कर दिया और खुद सेंटर के अंदर चली गई।

युवती ने ड्राइवर को फोन किया कि अंदर मंगेतर और उसके दोस्त मार पिटाई कर रहे हैं। ड्राइवर ने सुबह समय सैर करने पहुंचे लोगों को इसकी जानकारी दी तो हंगामा शुरू हो गया। सेंटर के संचालक ने कहा कि लुधियाना से आई युवती ने उनके साथ मारपीट की और वहां तैनात स्टाफ को थप्पड़ मारे। वहां ठहरे लोग जिन्हें वह पहले से जानती थी, के साथ युवती की हाथापाई हो गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें