फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइकः सेना में भर्ती हों युवा, खर्च हम उठाएंगे

Tue, 04 Oct 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
सेना
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर तनाव के बीच एक गांव की पंचायत ने अनूठी पहल की है, जो युवाओं को सेना में जाने को प्रेरित करेगी। हरियाणा के जींद में ये पहल की गई है। गांव कैरखेड़ी की पंचायत ने ऐलान किया है कि गांव जो भी युवा सेना भर्ती में शारीरिक परीक्षा पास करेगा, उसके आने-जाने का खर्च ग्राम पंचायत देगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत की ओर से शुरू की गई पहल से युवाओं में खासा उत्साह है। पिछले माह रेवाड़ी में हुई सेना भर्ती में शारीरिक परीक्षा पास करने वाले युवा को सोमवार को ग्राम पंचायत ने सम्मानित किया। उसके भर्ती में आने-जाने में जितनी राशि खर्च हुई, वह राशि ग्राम पंचायत ने दी। कैरखेड़ी ग्राम पंचायत का अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उनमें देश सेवा का जज्बा पैदा करना है।

युवा सेना और पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर सकें, इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा सुविधा दी जा रही है। युवाओं को नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण पंचायत द्वारा दिलवाया जाता है। साथ ही ग्राम पंचायत ने गांव में व्यायामशाला खोलने के लिए पौने तीन एकड़ जमीन देने का भी प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने इस अनूठी पहल को सराहा

सेना के लिए चुने गए युवक का सम्मान करती पंचायत - फोटो : अमर उजाला
पिछले माह रेवाड़ी में हुई सेना की भर्ती में मैंने शारीरिक परीक्षण पूरा कर लिया है। यहां आने-जाने में जितना खर्च हुआ, वह सारा ग्राम पंचायत ने दिया है। ग्राम पंचायत की इस पहल से और भी युवा भी प्रेरित होंगे।
-संदीप, सेना भर्ती परीक्षा का अभ्यर्थी

युवा नशे से दूर रहें और उनमें देश सेवा का जज्बा पैदा हो, इस उद्देश्य से ग्राम पंचायत ने यह पहल शुरू की है। अभियान की शुरुआत करते हुए रेवाड़ी में हुई सेना की भर्ती में शारीरिक परीक्षा पास करने वाले युवा को ग्राम पंचायत ने सम्मानित कर उसके वहां आने-जाने का पूरा खर्च दिया गया है। भविष्य में  कहीं भी सेना भर्ती हो, गांव का जो युवा शारीरिक परीक्षा पास करेगा, उसके आने-जाने का खर्च ग्राम पंचायत देगी।
-राजेंद्र सिंह, सरपंच, कैरखेड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें