चंडीगढ़ में एनडीपीएस केसों में जिन जगहों पर ज्यादा गिरफ्तारियां की गई हैं उनमें खुड्डा लाहोरा का पुल, सेक्टर 16/23 का छोटा चौक, सेक्टर 25 गैस एजेंसी वाला मोड़, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास में सामुदायिक भवन के पास, सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट एरिया, मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन के पास, मौली जागरां के प्राचीन शिव मंदिर के पास, मौलीजागरां के निरंकारी भवन के पास, विकास नगर, मौली जागरां के सामुदायिक भवन के पास, किशनगढ़ चौक के पास, मनी माजरा के स्पोर्ट्स कांप्लैक्स के पास, मौली जागरां के शमशान घाट के पास, रेलवे रोड, मौली जागरां में शनि मंदिर के पास, पाल्ट्री फार्म चौक से से राम दरबार रोड पावर हाउस के पास, राम दरबार फेज 2 में शिव मंदिर के पास, सेक्टर 50 के स्पोर्ट्स कांप्लैक्स के पास, सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास, सेक्टर 39 की जीरी मंडी के पास, सेक्टर 39 के पेट्रोल पंप के पास, मलोया में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास, सेक्टर 40 सी और डी के टर्न के पास, सेक्टर 45 में टी प्वाइंट के पास, सेक्टर 17 फुटबाल ग्राउंड, परेड ग्राउंड और सर्कस ग्राउंड के पास की जगह शामिल है।
क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पिछले साल जुलाई में बनी थी और अभी तक 26 केसों में 34 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनसे 12.855 किलो चरस, 1.971 किलो हेरोइन, 7.510 किलो गांजा, 2.805 किलो अफी और 170 किलो भुक्की पकड़ी जा चुकी है। पिछले साल तक चंडीगढ़ पुलिस 500 करोड़ के लगभग की ड्रग को नष्ट कर चुकी है।
वर्ष 2022 में पकड़ा गया ड्रग और आरोपी
नशा केस आरोपी मात्रा
स्मैक/हेरोइन 101 104 साढ़े 6 किलो
गांजा 19 19 95 किलो
चरस 25 29 12,700 किलो
भुक्की 6 7 232 किलो
अफीम 12 11 8.800 किलो
आईस -- -- 36 ग्राम
कैप्सूल, टेबलेट 19 19 797 इंजेक्शन,1830 नशीले कैप्सूल
अन्य 1 2 ---
इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक दर्ज केस
नशा केस आरोपी मात्रा
स्मैक/हेरोइन 22 22 845 ग्राम
गांजा 2 2 2.400 किलो
चरस 2 2 2.500 किलो
भुक्की 1 2 170 किलो
अफीम 1 -- 1 किलो से ज्यादा
नशीली टेबलेट, सिरप 1 -- 15 पत्ते और 105 कफ सिरप
एसपी के अनुसार
नशे के तस्करों पर काबू पाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। वहीं शहर की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के लिए उन्हें खेलो के साथ जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसके अलावा नशे के खिलाफ जागृति के लिए विशेष जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। -केतन बंसल, एसपी क्राइम, चंडीगढ़, पुलिस।