फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: कुंवर विजय प्रताप ने सीएम भगवंत मान को लिखा पत्र, बहिबल कलां और कोटकपूरा केस को सही से देखने की मांग की

Fri, 20 May 2022 06:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

विधायक कुंवर ने खत में लिखा है कि बहिबल कलां और कोटकपूरा गोली कांड को लेकर कई मामले व रिट पिटीशन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उन्हें पता चला है कि सरकार इन केसों को सही ढंग से नहीं देख रही है।
विज्ञापन
विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के नार्थ विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बहिबल कलां और कोटकपूरा कांड को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र दोनों मामलों को अदालत में सही ढंग से फॉलो करने के लिए लिखा और इसकी एक-एक कॉपी पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह और पंजाब के गृह सचिव को भेजी है।

विज्ञापन

 
विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को खत लिखकर बहिबल कलां और कोटकपूरा गोली कांड के कोर्ट में चल रहे मामलों व रिट पिटीशन को सही ढंग से देखने को कहा है। उन्होंने यह पत्र लिखकर अपनी ही आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल खड़ा किया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। 

विधायक कुंवर ने खत में लिखा है कि बहिबल कलां और कोटकपूरा गोली कांड को लेकर कई मामले व रिट पिटीशन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उन्हें पता चला है कि सरकार इन केसों को सही ढंग से नहीं देख रही है। फरीदकोट सत्र न्यायालय में चल रहा केस भी आगे नहीं बढ़ रहा है। तत्कालीन सरकार के रवैये को और सत्तारूढ़ पार्टी के चल रहे नेक्सस को देखते हुए ही उन्होंने 9 अप्रैल 2021 को आईजी पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें