बटाला के जीटी रोड पर स्थित गांधी चौंक में नारेबाजी करते हुए आप के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पंजाब में विभिन्न स्थानों पर केंद्र की मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से कहा है कि देश में नोटबंदी लागू होने के बाद सरकार के पास जितना भी काला धन एकत्र हुआ है, वह उसका हिसाब सार्वजनिक करे।
शनिवार को जारी बयान में आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि नोटबंदी के कारण आम जनता को जितनी भी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अभी तक पड़ रहा है, उनके लिए केवल प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ही जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण सभी किसानों और व्यापारियों तथा छोटे कारोबारियों को बैंकों के बाहर लंबी पंक्तियों में खड़ा होना पड़ा, जिसके कारण उनके कारोबार बर्बाद हो कर रह गए।