फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली ग्रिड में लगी भयंकर आग, तीन घंटे में दमकल विभाग ने बुझाया, 40 गांवों में आपूर्ति प्रभावित

Mon, 11 Mar 2024 09:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)

सार

पंजाब के मोहाली में बिजली ग्रिड में भीषण आग लग गई। इस वजह से करीब 40 गांवों में आपूर्ति प्रभावित हुई। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि ढाई घंटे बात बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। 
विज्ञापन
मोहाली में पावर ग्रिड में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली में माजरा स्थित बिजली ग्रिड में पावर ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने में दमकल विभाग को तीन घंटे लगे। आग लगने की वजह से न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर, नयागांव, सिसवां, कांसल समेत करीब 40 गावों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। आग की सूचना मिलने पर खरड़ और मोहाली से दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह छह बजे बिजली ग्रिड में चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें और धुएं का गुबार दूर तक देखा जा सकता था। आग पर काबू पाने की कोशिश वहां मौजूद कर्मचारियों ने की मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया है। दमकल विभाग ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया है। 

एसडीओ के मुताबिक ढाई घंटे बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि ग्रिड की मरम्मत में अभी समय लगेगा। आग लगने की वजह अंदरूनी खराबी बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें