फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: खनौरी सीमा पर एक और किसान की मौत, अब तक सात की जा चुकी है जान

Mon, 11 Mar 2024 07:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

किसान आंदोलन में शामिल एक और किसान की जान चली गई है। किसान संगठनों ने बलदेव सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। अब तक आंदोलनरत सात किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मृतक किसान बलदेव सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनौरी सीमा पर आंदोलनरत एक और किसान की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के बलदेव सिंह को सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। गौरतलब है कि बीते 13 फरवरी से चल रहे इस आंदोलन में अब तक सात किसानों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


बलदेव सिंह बीते कईं दिनों से खनौरी सीमा पर डटे थे। किसान संगठनों ने निधन पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। 

गौरतलब है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में 21 फरवरी को खनौरी सीमा पर ही सुरक्षा बलों व किसानों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान सिर में गोली लगने से नौजवान किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। इसके अलावा किसान दर्शन सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वहीं गुरदासपुर के ज्ञान सिंह, मनजीत सिंह व नरिंदरपाल सिंह की भी आंदोलन में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें