फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में संक्रमण: 5746 नए पॉजिटिव मिले, तीन मरीजों की मौत, खेलो इंडिया यूथ गेम्स फिर स्थगित

Tue, 11 Jan 2022 09:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 को स्थगित कर दिया है। इन खेलों का आयोजन पांच फरवरी से 14 फरवरी तक होना था। मंगलवार को हरियाणा में 5746 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना के 5746 और ओमिक्रॉन के 26 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही अंबाला, सिरसा और यमुनानगर में एक-एक मरीज की जान चली गई। अब प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 26813 हो गई है, इनमें से 21690 होम आइसोलेशन में हैं। ओमिक्रॉन के अब तक कुल 162 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 145 को छुट्टी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


एक दिन की संक्रमण दर 13.89 प्रतिशत और कुल दर 5.36 फीसदी है। रिकवरी दर गिरकर 95.42 और मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। मंगलवार को सबसे अधिक गुरुग्राम 2385 और फरीदाबाद 1015 केस मिले। हिसार 97, सोनीपत 184, करनाल 349, पानीपत 117, पंचकूला 441, अंबाला 385, सिरसा 78, रोहतक 96, यमुनानगर 87, भिवानी 76, कुरुक्षेत्र 79, महेंद्रगढ़ 20, जींद 31, रेवाड़ी 47, झज्जर 120, फतेहाबाद 32, कैथल 43, पलवल 26, चरखी दादरी 24 और नूंह में 14 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 1407 मरीज एक ही दिन में ठीक भी हुए हैं। 

पंचकूला में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स स्थगित
कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भारतीय खेल प्राधिकरण ने पंचकूला में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 को स्थगित कर दिया है। भारतीय खेल प्राधिकरण उपनिदेशक सिबानंदा मिश्रा ने आदेश जारी किया है। अभी नई तारीखों का एलान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 5 फरवरी से 14 फरवरी तक ये खेल आयोजित होने थे। इसको लेकर खेल विभाग और हरियाणा सरकार कई माह से तैयारियों में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें