फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पर बन रही फिल्म में निवेश के नाम पर 30 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर फिल्म बनाने के नाम पर महिला से 30 लाख रुपये की ठगी के मामले में यूटी पुलिस ने फिल्म गॉड ऑफ क्रिकेट के अभिनेता संग्राम सिंह और फिल्म के को-प्रोड्यूसर विनय भारद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलोया थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को फिल्म में निवेश करने का झांसा देकर ठगी की है। सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में आरोपियों का शोरूम (एससीओ नंबर 120) है। पुलिस ने बताया कि पहलवान से एक्टर बने संग्राम सिंह चौधरी फिल्म में सचिन तेंदुलकर की भूमिका में थे।
सेक्टर-38 वेस्ट निवासी महिला ईरम खान ने एसएसपी विंडो पर दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में वह दोनों आरोपियों से दिल्ली में मिली थीं, जहां दोनों ने बताया कि वह सचिन के ऊपर गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से फिल्म बना रहे हैं। इसमें निवेश कर वह अच्छा लाभ कमा सकती हैं। इसके बाद 20 जुलाई 2019 को चंडीगढ़ में उन्होंने दोनों को 30 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद न तो आरोपियों ने फिल्म बनाई और न उनके रुपये वापस किए। इससे परेशान होकर महिला ने एसएसपी विंडो पर शिकायत दी। शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें