फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पहले दिन शाम 5 बजे तक 247 बच्चों का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन जनवरी से शुरू होने वाले 15 से 18 साल के बीच के किशोरों के टीकाकरण अभियान में पहले दिन 1 जनवरी को पोर्टल पर शाम 5 बजे तक 247 लोगों ने पंजीकरण कराया। अभिभावकों ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल पर किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 15 जनवरी तक स्लॉट ओपन रखा जाएगा। 3 जनवरी की बुकिंग फुल हो जाने के बाद ऑटोमेटिक 4 जनवरी के लिए पंजीकरण होने लगेगा। यह सिलसिला क्रमवार 15 जनवरी तक चलेगा। पोर्टल पर हुए पंजीकरण के अनुसार तय समय, दिन और स्थान पर संबंधित किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. सुमन ने बताया कि शहर में बनाए गए 10 केंद्रों पर प्रतिदिन 200 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जैसे-जैसे पंजीकरण संख्या बढ़ेगी लक्ष्य भी बढ़ाया जाएगा। बता दें कि 15 से 18 साल के बीच के किशोरों को टीके की पहली डोज लगाई जानी है। इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने 72000 किशोरों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में बनेंगे केन्द्र
पीजीआईएमईआर, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22, सिविल अस्पताल सेक्टर 45 में केंद्र बनाए जाएंगे।
इन स्कूलों में बनाए जाएंगे केंद्र
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास, गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल मलोया, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा में केंद्र बनाए जाएंगे।
लड़कियों के लिए एक अलग केंद्र
लड़कियों के लिए सेक्टर 20 बी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
स्लॉट बुकिंग से जुड़ी जानकारी
एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 15 साल से 18 साल के बीच के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन का स्लॉट बुक करना बेहद आसान है। सबसे पहले आपको कोविन (CoWIN) प्लेटफॉर्म पर जाना होगा। वहां पर बच्चे के बारे में जानकारी देनी होगी जैैैैसे नाम और उम्र। बच्चों के आधार या फिर 10वीं क्लास का आईकार्ड देना होगा। इसके बाद आसानी से प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए अभिभावक स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप और पीसी और इंटरनेट के जरिए वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें