फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीबढ़ में डेंगू के 25 केस मिले, स्थिति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को डेंगू के 25 मामले सामने आए। इससे पहले सोमवार को 23 मरीज मिले थे। डेंगू के तेजी से बढ़ते प्रकोप से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। एक तरफ कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ डेंगू से स्थिति भयावह होती जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मौलीजागरां और सेक्टर-47 में डेंगू के लारवा सबसे ज्यादा मिल रहे हैं। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने इन दोनों इलाकों में 32 स्थानों पर फॉंगिंग की। इस दौरान कई घरों में डेंगू के लारवा मिले। उधर, डेंगू से बचाव के लिए आनन-फानन में कार्य योजना तो बन ली गई है, लेकिन उसका क्रियान्वयन मनमर्जी से किया जा रहा है। आलम यह है कि नगर निगम की फॉगिंग की टीम को एक दिन पहले सूची देने के बजाय, उसी दिन महज एक घंटे पहले चिह्नित क्षेत्र की सूचना दे ही है। इससे बचाव कार्य समुचित तरीके से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें