फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में अनुबंध पर रखे जाएंगे 1766 सेवानिवृत्त कानूनगो-पटवारी, आवेदन की आयुसीमा और वेतन भी बढ़ा

Thu, 06 Oct 2022 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप सरकार ने इसके लिए सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो के आवेदन की आयु सीमा में भी नौ साल की छूट दे दी है। पहले विभाग में 58 वर्ष पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए अनुबंध पर नियुक्त होने की अधिकतम आयुसीमा 64 वर्ष थी। अब यह बढ़ाकर 67 कर दी गई है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार के राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने माल महकमे में खाली पड़ी 1,766 असामियों यानी पदों को अनुबंध पर भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ये पद सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो से भरे जाएंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने इसके लिए सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो के आवेदन की आयु सीमा में भी नौ साल की छूट दे दी है। पहले विभाग में 58 वर्ष पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए अनुबंध पर नियुक्त होने की अधिकतम आयुसीमा 64 वर्ष थी। अब यह बढ़ाकर 67 कर दी गई है। साथ ही वेतन में भी 10,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। यानी अब अनुबंध पर तैनात होने वाले पटवारी-कानूनगो को 25,000 की जगह 35,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे और 67 साल की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे। मंगलवार को माल और पुनर्वास विभाग के निदेशक की ओर से सभी उपायुक्तों को जारी अधिसूचना में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। 

जानकारी के अनुसार इस मसले को लेकर बीते माह 16 सितंबर को राजस्व विभाग की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आयोजित की गई थी, जिसमें खाली पदों को सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारियों से भरने पर निर्णय किया गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर इस अधिसूचना से विभाग में नई भर्तियों पर फिलहाल एक तरह से रोक लग गई है, जिससे सूबे के हजारों बेरोजगार युवाओं को झटका लगा है। दलील दी जा रही है कि सरकार ने अनुबंध भर्तियों को लेकर अकसर होने वाले विवाद से बचने और पुराने कर्मचारियों के अनुभव का प्रयोग करने के मकसद से यह नीति बनाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें