फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाना अंतर्गत 16 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवती की तीन और बहनें हैं। मृतका 11वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवती बुधवार को स्कूल से करीब तीन बजे लौटी थी। घर आकर उसने किसी के साथ ज्यादा बात नहीं की। छोटी बहन के साथ ही कुछ बात हुई। मां अपनी दूसरी बेटी को ट्यूशन छोड़ने गई, तब तक दूसरी बेटी भी सो गई थी। तीसरी बहन किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस दौरान शाम करीब पांच बजे छात्रा ने घर के शौचालय में दरवाजे के एंगल के सहारे फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें