फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आप ने घोषित किए छह उम्मीदवार, कांग्रेस से आए लोगों को मिला मौका

Thu, 11 Nov 2021 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में कांग्रेस से आए लोगों के नाम शामिल होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।  
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप ने सबसे पहले सूची जारी करते हुए वार्ड-9 से वंदना यादव, वार्ड-12 से संदीप दहिया, वार्ड-15 से रामचंद्र यादव, वार्ड-18 से तरुणा मेहता, वार्ड-27 से अमरदीप सिंह और वार्ड-35 से संदीप भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। पहली सूची में कांग्रेस से टूटकर आप में शामिल हुए लोगों को ही मौका दिया गया है। वहीं चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा है कि पार्टी जल्द दूसरी सूची भी जारी करेगी।

विज्ञापन


जरनैल सिंह ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने अलग-अलग वार्डों से उम्मीदवारों के आवेदन मांगे थे, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव किया गया। वार्ड-9 से उम्मीदवार वंदना यादव गृहिणी हैं। वार्ड-12 से उम्मीदवार व पार्टी के महासचिव संदीप दहिया को लंबे समय से पार्टी से जुड़ने का लाभ मिला है। वार्ड नंबर-15 से उम्मीदवार रामचंद्र यादव को समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने का लाभ मिला। वार्ड-18 से उम्मीदवार तरुणा मेहता यादविंदर मेहता की पत्नी हैं। वहीं वार्ड-27 से उम्मीदवार अमरदीप सिंह फॉसवेक और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड फेडरेशन के कनवीनर भी हैं। वार्ड-35 से संदीप भारद्वाज का पुराना राजनीतिक सफर होने का फायदा मिला है। आप ने मंगलवार को दावेदारों की सूची की थी, लेकिन थोड़ी देर बाद सूची रद्द करने की घोषणा कर दी थी।

अब कुनबा बिखर रहा है : चावला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा, पहली सूची में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें पार्टी से निकाला गया था। ऐसा लग रहा है कि आप के पास अपना कोई दावेदार नहीं है। इसलिए कांग्रेस छोड़कर गए लोगों को ही आप दावेदार बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें