आज ट्रेन में सफर करने के लिए निकलने से पहले लोग यह खबर जरूर पढ़ लें। ट्रैक पर 13 ट्रेनें दौड़ती नजर नहीं आएंगी। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। रेवाड़ी-दिल्ली रेलवे लाइन पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रविवार को ट्रेनें नहीं दौड़ेंगी। चार पैसेंजर गाड़ी रद्द रहेंगी। वहीं पांच गाड़ियों के रूट बदले गए है।
इसके अलावा 4 गाड़ियां आंशिक रूप से रद रहेंगी। पैसेंजर गाड़ियों में गाड़ी संख्या 74003 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 74002 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54085 व गाड़ी संख्या 54056 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी रद रहेंगी। बता दें कि 16 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों पर विशेषकर रविवार को इस रूट पर ट्रेनें प्रभावित होंगी।
4 गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द
रविवार को गाड़ी चार गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द रहेंगी इसमें संख्या 54412 मेरठ-रेवाड़ी सवारी गाड़ी व 54416 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी गढ़ी हरसरू तक संचालित होंगी। वहीं गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर और 54421 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी भी गढ़ी हरसरू तक संचालित रहेगी। ये गाड़ियां गढ़ी हरसरू से रेवाड़ी के बीच नहीं चल पाएगी।