विश्वविद्यालय पालमपुर ने बीएससी एग्रीकल्चर और वेटरनरी साइंस में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
- फोटो : Demo pic
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने बीएससी एग्रीकल्चर और वेटरनरी साइंस में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। साइंस विषय के साथ दस जमा दो उत्तीर्ण अभ्यर्थी 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। एनआरआई विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
नॉन-मेडिकल के साथ बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी बीएससी एग्रीकल्चर, मेडिकल के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी बीएससी एग्रीकल्चर के अलावा वेटरनरी साइंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी से संबंधित विद्यार्थियों के लिए 1600 रुपये परीक्षा शुल्क, जबकि एससी/एसटी के लिए 1100 रुपये शुल्क निर्धारित किया है।
विवि में कुछ सीटें सेल्फ फाइनांस से भरने का प्रावधान है। फाइनांस सीट लेने के लिए ऑनलाइन फार्म में ही टिक करना होगा। साथ में 1500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। ऑनलाइन फीस नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से भरी जा सकती है। प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी।
चंबा, हमीरपुर, मंडी, नूरपुर, पालमपुर, रामपुर, सोलन, ऊना जिले में परीक्षा केंद्र की स्थापित किए गए हैं। कृषि विवि पालमपुर के संयुक्त निदेशक डा. हृदयपाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।