फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: मेक माय ट्रिप ने विमान रद्द होने के बाद यात्रियों के 642 करोड़ रुपये किए रिफंड

Mon, 30 Aug 2021 11:56 PM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मेक माय ट्रिप कंपनी के सीईओ राजेश मागो ने 28 अगस्त को कहा था कि फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण बहुत ज्यादा रिफंड करने के लिए रिक्वेस्ट आए थे।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन यात्रा कंपनी मेक माय ट्रिप ने 25 मार्च 2020 से 24 मई, 2020 के बीच यात्रा बुकिंग करवाने वाले यात्रियों के 642 करोड़ रुपये रिफंड किए हैं। मेक माय ट्रिप कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने 25 मार्च से 24 मई 2020 के बीच यात्रा बुकिंग के लिए रिफंड में 642 करोड़ रुपये का वितरण किया है।

विज्ञापन


पिछले 18 महीनों में हमारी टीमों ने यह सुनिश्चित करने के लिए काफी घंटे बिताए हैं कि हमारे ग्राहकों को उनके रिफंड रिक्वेस्ट की क्या स्थिति रही है। इसके साथ-साथ मेक माय ट्रिप ने लंबित पड़े मामलों को सुलझाने में मदद करने के लिए अपनी सहयोगी एयरलाइंस के साथ मिलकर काम भी किया है।

कंपनी के सीईओ राजेश मागो ने 28 अगस्त को कहा था कि फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण बहुत ज्यादा रिफंड करने के लिए रिक्वेस्ट आए थे। इसके अलावा फ्लाइट प्लान में बदलाव, क्रेडिट शेल, रिफंड के मसले को सुलझाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले कई महीनों में हमारी टीम की ओर से की गई कड़ी मेहनत की बदौलत लॉकडाउन के दौरान लगभग 99.6 फीसदी प्रभावित बुकिंग आज हल करने में सफलता हासिल हुई है।

सीईओ राजेश मागो ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 24 मई, 2020 तक यात्रा के लिए बुक किए गए टिकट किराए को वापस करने के लिए एयरलाइंस को निर्देश के बाद हमने अपने ग्राहकों को एयरलाइनों से प्राप्त रिफंड को पूरी तरह से निपटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें