फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: जुलाई से शादी करना होगा राहत भरा, ये चीजें हो जाएंगी सस्ती

Sat, 10 Jun 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अगर आप इस महीने में शादी करने का प्लान कर रहे है तो इसको टाल दें। ऐसा इसलिए क्योंकि जून के मुकाबले अगर आप जुलाई में शादी करेंगे तो आपके द्वारा किए जाने वाले कई खर्च सस्ते हो जाएंगे। 1 जुलाई से लागू होने वाले वस्तु व सेवाकर कानून (जीएसटी) से शादी करना सस्ता हो जाएगा। शादी करने के लिए जो प्रमुख खर्च आता है वो गोल्ड ज्वैलरी, खाने-पीने, होटल-मैरिज हॉल या गार्डन की बुकिंग, कैब सर्विस आदि पर आता है, जिसमें से काफी चीजें सस्ती हो जाएगी। 
विज्ञापन


गोल्ड और अन्य ज्वैलरी

जीएसटी के लागू हो जाने के बाद गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी खरीदना सस्ता हो जाएगा। जीएसटी में गोल्ड और अन्य ज्वैलरी पर 3 फीसदी टैक्स लगाया गया है। इससे गोल्ड खरीदना कई राज्यों में सस्ता हो जाएगा, जहां पर अभी टैक्स के रुप में 6 फीसदी तक टैक्स देना होता है। इसी प्रकार कच्चे डायमंड पर 0.25 फीसदी टैक्स लगाने की सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन

होटल और बैंक्वेट हॉल

marriage - फोटो : marriage
आजकल लोग शादी करने के होटल अथवा बैंक्वेट हॉल या फिर मैरिज गॉर्डन को बुक करते हैं। अभी इनको बुक करने के लिए एक व्यक्ति को 21.5 फीसदी से लेकर के 25 फीसदी तक टैक्स चुकाना होता है जिसमें सर्विस टैक्स, वैट और लक्जरी टैक्स शामिल होता है।

1 जुलाई से जीएसटी में यह घटकर 18 फीसदी हो जाएगा, जिससे करीब 7 फीसदी तक टैक्स में कमी आ जाएगी। लेकिन अगर आप 5 स्टार होटल के बैंक्वेट हॉल में शादी करते हैं तो फिर इसके लिए आपको 28 फीसदी टैक्स चुकाना होगा। 

कैब सर्विस

शादी के वक्त लोग कैब सर्विस को भी बुक कराते हैं। ऐसा इसलिए ताकि मेहमानों को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न रहे। अगर आप कैब सर्विस को शादी के वक्त हायर करते हैं, तो फिर इसके लिए केवल 5 फीसदी टैक्स देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें