16 जून से पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदला करेंगे। अभी तेल मार्केटिंग कंपनियां 5 शहरों को छोड़कर के पूरे देश के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम हर 15 दिन में बदलती हैं।
रोजाना घटेगी-बढ़ेगी तेल की कीमतें
तेल कंपनियों की मानें तो पूरे विश्व के कई देशों में इस तरह से हो रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेंगे और घटेंगे। हालांकि प्रतिदिन कीमतों में होने वाला बदलाव कुछ पैसों में ही होगा।
एक रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी बहुत कम बार होगी, ऐसा अनुमान तेल कंपनियों ने लगाया है। इससे तेल कंपनियों को जहां ज्यादा घाटा नहीं उठाना पड़ेगा, वहीं आम आदमी पर इसका बोझ ज्यादा पड़ सकता है।
पेट्रोल के दाम रोजाना तय होने से इसका असर उन लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा जो प्रतिदिन 100-50 रुपये का पेट्रोल लेते हैं। हालांकि जो लोग एक साथ 100 से 500, 1000 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल लेते हैं उन पर इसकी मार कम पड़ेगी।