Air India Building at Nariman Point, Mumbai
- फोटो : Twitter
नरीमन प्वाइंट में बनी मशहूर एयर इंडिया बिल्डिंग बिकने को तैयार है। महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने इसकी कीमत 1400 करोड़ रुपये तय की है, जबकि एयर इंडिया की मांग 2 हजार करोड़ रुपये है। फडणवीस सरकार ने भी यह बिल्डिंग खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।
आर्थिक रूप से घाटे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एयर इंडिया ने साल 2018 में नरीमन प्वाइंट स्थित 23 मंजिला बिल्डिंग बेचने का फैसला किया था। इसे खरीदने के लिए ठाकरे सरकार ने एक बार फिर बातचीत आरंभ की है। राज्य सरकार इसके लिए 1400 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार है, लेकिन एयर इंडिया ने बिल्डिंग की कीमत दो हजार करोड़ रुपये आंकी है।