आरबीआई ने इंडियन ओवरसीज बैंक को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) फ्रेमवर्क नियमों से बाहर करते हुए बड़ी राहत दी है। बता दें कि इस नियम के तहत संबंधित बैंकों पर कर्ज देने, प्रबंधन क्षतिपूर्ति और निदेशकों को भुगतान समेत अन्य चीजों पर पाबंदी लगाई जाती है।
क्या है पीसीए?
पीसीए की व्यवस्था के तहत बैंकों से कुछ रिस्की गतिविधियों से परहेज करने, कामकाजी दक्षता बढ़ाने और पूंजी की हिफाजत पर जोर देने के लिए कहा जाता है। पीसीए के तहत आ जाने वाले बैंक पर कई तरह की रोक लग जाती है। वो अपनी शाखा की संख्या नहीं बढ़ा सकते हैं। बैंक को डिविडेंड का भुगतान करने से रोक दिया जाता है। इसके अलावा लोन पर सीमा तय कर दी जाती है।