फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर पोर्टल: तकनीकी दिक्कतें कायम, कमियों को दूर करने के लिए काम जारी, जानिए इंफोसिस ने क्या कहा

Thu, 15 Jul 2021 12:46 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सात जून 2021 को नए आयकर पोर्टल www.incometax.gov.in की शुरुआत की गई थी। शुरुआत से ही पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। 
विज्ञापन
इंफोसिस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग के नए पोर्टल में जारी तकनीकी कमियों के बीच इंफोसिस ने कहा कि वह इन खामियों को दूर करने के लिए तेजी से काम कर रही है और वर्तमान में यह उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मामले में इंफोसिस के शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि पोर्टल पर आ रही कई दिक्कतों को दूर किया गया है और अब तक इसपर 10 लाख अब तक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में दाखिल हुए आईटीआर- इंफोसिस के सीईओ
इस संदर्भ में इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि, 'हम नए पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में आईटीआर भी दाखिल किए गए हैं।'

कंपनी को 2019 में मिला था प्रणाली विकसित करने का ठेका
उन्होंने कहा कि, 'पोर्टल में अभी भी कुछ काम है जिसे किए जाने की जरूरत है। कंपनी को विश्वास है कि इन सभी स्थितियों को चरणबद्ध तरीके से हल कर लिया जाएगा और सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।' मालूम हो कि इंफोसिस को 2019 में अगली पीढ़ी की आयकर दाखिल करने की प्रणाली विकसित करने का ठेका दिया गया था। इसके पीछे उद्देश्य रिटर्न के जांच के समय को 63 दिन से घटाकर एक दिन करना और रिफंड की प्रक्रिया को तेज करना था।
विज्ञापन


सात जून को हो हुई थी नए आयकर पोर्टल की शुरुआत 
गत सात जून को काफी जोरशोर से नए आयकर पोर्टल www.incometax.gov.in की शुरुआत की गई थी। शुरुआत से ही पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इसी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 22 जून को इंफोसिस के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इंफोसिस ने ही इस नई वेबसाइट को तैयार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें