फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंपोर्ट-एक्सपोर्ट: अगस्त महीने में देश का निर्यात 6.86% घटा, आयात के आंकड़ों में दर्ज की गई कमी

Fri, 15 Sep 2023 08:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Import-Export: भारत का निर्यात अगस्त महीने में 6.86% की गिरावट दर्ज की गई है और यह 34.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले साल अगस्त महीने में महीने में यह 37.02 अरब डॉलर पर था। अगस्त महीने में देश के आयात के आंकड़े में भी गिरावट दर्ज की गई। देश का आयात अगस्त महीने में 5.23% कम होकर 58.64 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का निर्यात अगस्त महीने में 6.86% की गिरावट दर्ज की गई है और यह 34.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले साल अगस्त महीने में महीने में यह 37.02 अरब डॉलर पर था। अगस्त महीने में देश के आयात के आंकड़े में भी गिरावट दर्ज की गई। देश का आयात अगस्त महीने में 5.23% कम होकर 58.64 अरब डॉलर रहा। अगस्त 2022 में यह 61.88 अरब डॉलर था। अगस्त महीने में देश का व्यापार घाटा 24.16 अरब डॉलर रहा। इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच देश के निर्यात में 11.9% की गिरावट आई और यह 172.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बीते पांच महीनों के दौरान देश के आयात में भी कमी आई और यह 271.83 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इस बारे में संवाददाताओं से कहा कि व्यापार में कुछ सुधार हुए हैं और यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि जुलाई के महीने तक व्यापारिक गतिविधियों में एक निराशा थी लेकिन अब तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। जुलाई में देश का निर्यात 15.88 प्रतिशत गिरा था।

बर्थवाल ने कहा, "यह दर्शाता है कि वैश्विक हालात सुधर रहे हैं। हमेशा ही चिंता का विषय रहने वाला व्यापार घाटा अब ठीक दिख रहा है। यह अर्थव्यवस्था के लिए सुकून देने वाली बात है।" इसके साथ ही वाणिज्य सचिव ने यूरोप में बढ़ती ब्याज दरों को लेकर चिंता भी जताई। ब्याज दरें बढ़ने से इन देशों से आने वाली मांग घटी है जिसका असर भारतीय विनिर्माण एवं निर्यात पर पड़ा है।
विज्ञापन


अगस्त में निर्यात में गिरावट दर्ज करने प्रमुख क्षेत्रों में चाय, कॉफी, चावल, मसाले, चमड़ा, रत्न एवं आभूषण, कपड़ा एवं पेट्रोलियम उत्पाद रहे हैं। हालांकि 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 15 ने निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्शायी है। लौह अयस्क, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, तिलहन, काजू, कालीन, इंजीनियरिंग, दवा एवं समुद्री उत्पादों का निर्यात पिछले महीने बढ़ा है।

आयात के मोर्चे पर अगस्त में तेल का आयात 23.76 प्रतिशत गिरकर 13.2 अरब डॉलर पर आ गया। अप्रैल-अगस्त में देश का कुल तेल आयात 23.33 प्रतिशत घटकर 68.3 अरब डॉलर रहा। पिछले महीने सोने का आयात 38.75 प्रतिशत बढ़कर 4.93 अरब डॉलर हो गया। वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में सोने का कुल आयात साल भर पहले की तुलना में 10.48 प्रतिशत बढ़कर 18.13 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 26.29 प्रतिशत बढ़कर 2.17 अरब डॉलर हो गया। यह पिछले पांच महीनों में 35.22 प्रतिशत बढ़कर 11.18 अरब डॉलर रहा।

अगस्त में सेवाओं का निर्यात 26.39 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो साल भर पहले 26.5 अरब डॉलर था। वहीं सेवाओं का आयात पिछले साल के 15.22 अरब डॉलर के मुकाबले 13.86 अरब डॉलर रहा। अप्रैल-अगस्त अवधि में निर्यात की गई सेवाओं का अनुमानित मूल्य 133.38 अरब डॉलर रहा जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 126.85 अरब डॉलर था।

केवल आठ उत्पादों पर लगाए गए जवाबी शुल्क वापस, सीमा शुल्क और अन्य शुल्क जारी रहेंगे
अमेरिका के साथ-साथ अन्य देशों के सेब और अखरोट समेत आठ उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क और अन्य शुल्क जारी रहेंगे। वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव पीयूष कुमार ने कहा कि भारत ने 2019 में 28 अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी सीमा शुल्क लगाया है, जबकि अमेरिका ने कुछ इस्पात और एल्यूमीनियम उत्पादों पर शुल्क लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने 2023 में इन आठ उत्पादों - चना, दाल, बादाम, अखरोट, सेब, बोरिक एसिड, डायग्नोस्टिक रिएजेंट्स पर लगाए गए जवाबी शुल्क को वापस लिया है। अमेरिका से भारत में आयात का मूल्य 2022-23 में 1.08 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें