फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम तारीख बढ़ाई: आधार से पैन लिंक करने की समय सीमा छह माह बढ़ी, जानिए कब तक मिली मोहलत

Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने आधार को पैन से जोड़ने की समय सीमा बढ़ा दी है। इसे 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
pan-adhar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर के स्थाई खाता नंबर (पैन) को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई है। पहले यह 30 सितंबर 2021 थी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि आयकर विभाग को आधार संख्या की सूचना देने की समय सीमा छह माह बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

 

बता दें, पिछले महीने, केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी थी। इसके अलावा सरकार ने शुक्रवार को आयकर कानून के तहत पेनल्टी की प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी है। 

बेनामी संपत्ति लेनदेन निरोधक कानून 1988 के तहत सक्षम प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी करने और आदेश देने की समय सीमा भी बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें