फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annurag Batra: डॉ अनुराग बत्रा बने इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य

Tue, 18 Jun 2024 12:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्सचेंज फॉर मीडिया के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन एंड साइंसेज का सदस्य चुना गया है। 
विज्ञापन
डॉ. अनुराग बत्रा - फोटो : एक्स/@Deepak Bhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सचेंज फॉर मीडिया के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा को 'इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन एंड साइंसेज' का सदस्य चुना गया है। डॉ. बत्रा 60 से अधिक देशों के 900 से ज्यादा सदस्यों के उस समूह में शामिल हो गए हैं, जो दुनिया की अग्रणी टेलीविजन और मीडिया कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अनुराग बत्रा को एक्सचेंज फॉर मीडिया को संस्थागत बनाने, मीडिया, टेलीविजन और डिजिटल से संबंधित डोमेन में एक नया और अग्रणी प्लेटफॉर्म बनाने के उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


कौन हैं डॉ अनुराग बत्रा
डॉ. अनुराग बत्रा एक आंत्रप्रेन्योर, राइटर, एंजेल इन्वेस्टर, टीवी शो होस्ट हैं। जिनका मानना है कि अगर आप किसी चीज में गहराई में विश्वास करते हैं तो वह सच हो जाती है। डॉ. बत्रा एक्सचेंज फॉर मीडिया समूह के संस्थापक और एडिटर इन चीफ हैं। ये कई बड़े मीडिया ब्रांड्स का प्रबंधन करते हैं। डॉ. बत्रा BW बिजनेसवर्ल्ड मीडिया समूह के भी चेयरमैन और एडिटर इन चीफ हैं। BW बिजनेसवर्ल्ड एक कंटेंट टेक मीडिया कंपनी है। 

डॉ. बत्रा ने मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य के तौर पर भी काम किया है। साथ ही डॉ. बत्रा कई प्रमुख मीडिया मालिकों, संपादकों, पत्रकारों के संपर्क में रहे हैं। बत्रा मीडिया, टेलीविजन और नए मीडिया के विशेषज्ञ माने जाते हैं। मीडिया जगत पर वह एक किताब भी लिख रहे हैं, जिसका शीर्षक 'मीडिया मुगल्स ऑफ इंडिया' है। यह किताब 2025 में प्रकाशित होगी। डॉ. अनुराग बत्रा ने भविष्य के कई मीडिया टेक स्टार्टअप में भी निवेश किया है, जो भारतीय डिजिटल मीडिया और मीडिया टेक पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज, अमेरिका के बाहर बनाए जा रहे टेलीविजन में उत्कृष्टता को मान्यता देता है। न्यूयॉर्क शहर में हर साल नवंबर में इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में एमी अवार्ड्स कॉमेडी, डॉक्यूमेंट्री, ड्रामा, बच्चों के प्रोग्राम, खबरों आदि वर्गों में दिए जाते हैं। अवार्ड्स गतिविधियों के अलावा इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन एंड साइंसेज एक मेंबरशिप आधारित संगठन है, जिसमें 60 से ज्यादा देशों के मीडिया और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें