फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक: तीन गुना ज्यादा मुनाफा, सितंबर तिमाही में 1333 करोड़ का लाभ

Wed, 27 Oct 2021 06:40 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केनरा बैंक का लाभ सितंबर तिमाही में तीन गुना ज्यादा बढ़कर 1,333 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
केनरा बैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनपीए में गिरावट व गैर-ब्याज आय में वृद्धि से केनरा बैंक का मुनाफा (टैक्स बाद) सितंबर तिमाही में तीन गुना ज्यादा बढ़कर 1,333 करोड़ रुपये पहुंच गया। केनरा बैंक के एमडी एवं सीईओ एलवी प्रभाकर ने मंगलवार को कहा कि आलोच्य अवधि में गैर-ब्याज आय 38 फीसदी और परिचालन लाभ 22 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए 3.42  फीसदी से घटकर 3.21 फीसदी  रह गया है। हालांकि, सकल एनपीए बढ़कर 8.42 फीसदी  पहुंच गया। 

विज्ञापन


एक्सिस बैंक : शुद्ध मुनाफा 86 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 3,133 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान कमाई 19,550 करोड़ से बढ़कर 20,134.39 करोड़ रुपये पहुंच गई। आलोच्य तिमाही में निजी क्षेत्र के बैंक का सकल एनपीए 4.18 फीसदी से घटकर 3.53 फीसदी रह गया। हालांकि, शुद्ध एनपीए बढ़कर 1.08 फीसदी पहुंच गया।

सेंट्रल बैंक : शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 55 फीसदी  से ज्यादा बढ़कर 250 करोड़ पहुंच गया। 2020-21 की समान तिमाही में यह आंकड़ा 161 करोड़ था। हालांकि, बैंक की कुल आय 6,762.36 करोड़ से घटकर 6,503.39 करोड़ रह गई। शुद्ध एनपीए 5.60 फीसदी से घटकर 4.51 फीसदी रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटक महिंद्रा बैंक में सात फीसदी गिरावट
शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में करीब 7 फीसदी घटकर 2,032 करोड़ रुपये रह गया। आलोच्य तिमाही में बैंक का एनपीए 2.55 फीसदी से बढ़कर 3.19 फीसदी पहुंच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें