एयरलाइन ने पिछले महीने इस्राइल-हमास के बीच बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर वहां से भारतीयों को वापस लाने के लिए कुछ उड़ाने संचालित की हैं। हालांकि, इनका संचालन सरकार के ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत दिल्ली से तेल अवीव के बीच किया गया था।
इस्राइल और चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच एयरलाइन एयर इंडिया ने अपनी उड़ानों को लेकर नया अपडेट जारी किया है। एयर इंडिया ने भारत से तेल अवीव के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। कंपनी की ओर से सात अक्तूबर से इस्राइल के तेल अवीव जाने वाली या वहां से आने वालीं उड़ानें संचालित नहीं की जा रही हैं।
विज्ञापन
कंपनी के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि तेल अवीव के लिए उड़ानें 30 नवंबर तक निलंबित कर दी गई हैं। एयर इंडिया सामान्य तौर पर दिल्ली से तेल अवीव के लिए सप्ताह में पांच उड़ानें संचालित करती है। यें उड़ानें सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को हैं।