फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Domestic Air Passenger: अक्तूबर में हवाई यात्रियों की संख्या में आया 70 फीसदी उछाल, कोरोना की मार से उबर रहा विमानन क्षेत्र

Fri, 19 Nov 2021 03:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Domestic Air Passenger: देश का विमानन क्षेत्र हवाई यातायात के मामले में कोरोना-पूर्व के अपने स्तर के करीब पहुंच चुका है। अक्तूबर में हवाई यात्रियों की संख्या में 70 फीसदी का उछाल आया है। यह संख्या बढ़कर 89.85 लाख पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
यूपी हवाई यात्रा - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी ने हर क्षेत्र पर अपना बुरा प्रभाव छोड़ा है। एविऐशन क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिला। हालांकि, अब कोरोना के मामले कम होने और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने से देश का विमानन क्षेत्र हवाई यातायात के मामले में कोरोना-पूर्व के अपने स्तर के करीब पहुंच चुका है। अक्तूबर में हवाई यात्रियों की संख्या में 70 फीसदी का उछाल आया है। 

विज्ञापन


हवाई यात्रियों की संख्या 90 लाख के करीब
एक रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू हवाई यात्रियों (Domestic air passenger) की संख्या अक्तूबर में 70.46 फीसदी की दर से बढ़ी है। नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) के अनुसार, इस तेजी के साथ हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 89.85 लाख पर पहुंच गई है। पिछले वर्ष समान माह में यह आंकड़ा 52.71 लाख था। 

इंडिगो ने सबसे ज्यादा यात्रियों को सफर किया
डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, विमानन कंपनी इंडिगो से अक्तूबर में सबसे अधिक यात्रियों ने यात्रा की। इंडिगो ने बीते महीने 48.07 लाख लोगों को हवाई यात्रा कराई है। इसके अलावा बात करें टाटा समूह के हाथों में फिर से आई एयर इंडिया की। एयर इंडिया विमानों से अक्तूबर में 10.61 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें