Sensex Opening Bell: मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 314 अंक या 0.47% बढ़कर 66,481 पर कारोबार करता दिखा। वहीं एनएसई निफ्टी 84 अंकों (0.43%) की बढ़त के साथ 19,816 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
वैश्विक बाजारों में तेजी को देखते हुए एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों की अगुवाई में मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 314 अंक या 0.47% बढ़कर 66,481 पर कारोबार करता दिखा। वहीं एनएसई निफ्टी 84 अंकों (0.43%) की बढ़त के साथ 19,816 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ खुले, जबकि एचयूएल, एलएंडटी और टीसीएस गिरावट के साथ खुले।
वहीं, रुपया भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिक्री के बावजूद डॉलर के मुकाबले 83.28 के नए निम्न स्तर पर पहुच गया। इजरायल-हमास संघर्ष का असर पड़ोसी देशों पर पड़ने की आशंका से रुपये पर दबाव देखने को मिला। वृद्धि की चिंताओं के परिणामस्वरूप ब्रेंट क्रूडर वायदा 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया। फॉरेक्स कंसल्टेंट केएन डे के अनुसार, "मुद्रा बाजार इस्राइल में तनाव पर प्रतिक्रिया दे रहा है। अगर यह टकराव दूसरे देशों के बीच बढ़ता है तो तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।"