फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 19700 के नीचे

Mon, 16 Oct 2023 09:52 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 165.36 (0.24%) अंकों की गिरावट के साथ 66,117.38 अंकों पर जबकि निफ्टी 40.80 (0.21%) अंक फिसलकर 19,710.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख घरेलू बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 19700 के नीचे फिसल गया। सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 165.36 (0.24%) अंकों की गिरावट के साथ 66,117.38 अंकों पर जबकि निफ्टी 40.80 (0.21%) अंक फिसलकर 19,710.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबारी के दौरान सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में दिखी।

विज्ञापन


सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन

भर्ती घोटाले में दोषी पाए जाने पर टीसीएस ने 16 कर्मचारियों को किया बाहर
देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी टीसीएस (TCS) ने भर्ती घोटाले में सख्त कार्रवाई की है। कंपनी ने कई महीनों की जांच के बाद 16 कर्मचारियों को निकाल दिया है। रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप के पूर्व प्रमुख ई एस चक्रवर्ती को भी बर्खास्त किया गया है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने रविवार रात एक बयान में बताया कि उसने 16 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही छह थर्ड पार्टी स्टाफिंग फर्म्स यानी वेंडर्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें