फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE BSE 15 September 2021: शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड, टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में उछाल

Wed, 15 Sep 2021 03:43 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 476.11 अंकों (0.82 फीसदी) की तेजी के साथ 58,723.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 139.45 अंकों (0.80 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,519.45 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 476.11 अंकों (0.82 फीसदी) की तेजी के साथ 58,723.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.45 अंकों (0.80 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,519.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 175.12 अंक या 0.30 फीसदी के लाभ में रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 58777.06 और निफ्टी 17,532.70 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


इन कारकों के आई बढ़त
आज कैबिनेट की बैठक में दूरसंचार क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पैकेज को मंजूरी दे दी। इस खबर के बाद टेलीकॉम शेयरों में तेज उछाल आया है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। साथ ही टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद एनटीपीसी, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, ओएनजीसी और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर, बीपीसीएल, ग्रासिम और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, आईटी, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 49.76 अंकों (0.09 फीसदी) की बढ़त के साथ 58296.85 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 13.80 अंकों (0.08 फीसदी) की तेजी के साथ 17393.80 के स्तर पर खुला था।

पिछले सत्र में बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 69.33 अंकों (0.12 फीसदी) की तेजी के साथ 58,247.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.70 अंकों (0.14 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,380.00 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें