फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE BSE 15 September 2021: नई ऊंचाई पर सेंसेक्स, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

Wed, 15 Sep 2021 12:56 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स 58628.18 और निफ्टी 17,489.00 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 58628.18 और निफ्टी 17,489.00 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 175.12 अंक या 0.30 फीसदी के लाभ में रहा। मालूम हो कि शुरुआती कारोबार में सेसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले थे। सेंसेक्स की शुरुआत 49.76 अंकों (0.09 फीसदी) की बढ़त के साथ 58296.85 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 13.80 अंकों (0.08 फीसदी) की तेजी के साथ 17393.80 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन


इन कारकों से घरेलू बाजार में आ रही तेजी 
दरअसल कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। साथ ही टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एल एंड टी, एम एंड एम, टाइटन, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, इंफोसिस, कोटक बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी, आईटीसी, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, मारुति और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


मंगलवार को हरे निशान पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 249.89 अंकों (0.43 फीसदी) की बढ़त के साथ 58427.65 के स्तर पर खुला। निफ्टी 54.70 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 17410 के स्तर पर खुला था।

पिछले सत्र में बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 69.33 अंकों (0.12 फीसदी) की तेजी के साथ 58,247.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.70 अंकों (0.14 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,380.00 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें