सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। शनिवार को डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था जबकि पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी थी।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 89.87 | 101.84 |
| मुंबई | 97.45 | 107.83 |
| कोलकाता | 93.02 | 102.08 |
| चेन्नई | 94.39 | 102.49 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
मध्यप्रदेश पेट्रोल 112 के पार
मध्यप्रदेश में कल पेट्रोल का भाव सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 112 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। देश में पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत मध्यप्रदेश में ही है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।