फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: मध्यप्रदेश में 112 रुपये के भी पार पेट्रोल का दाम, देश में यहां सबसे महंगा, जानें अपने राज्य में कीमत

Sat, 17 Jul 2021 07:51 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर है
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83  रुपये व डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है 
  • मध्यप्रदेश में 112 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत 
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमत आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल के दाम बढ़े जबकि डीजल के दाम स्थिर हैं। आज डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल का भाव सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 112 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। देश में पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत मध्यप्रदेश में ही है।  

विज्ञापन


वहीं, आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83  रुपये व डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है। 

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
 

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.87  101.84
मुंबई 97.45 107.83 
कोलकाता 93.02 102.08  
चेन्नई 94.39 102.49

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

विज्ञापन


इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।  
 
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।




इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें