फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोना आज 195 रुपये महंगा हुआ, चांदी के भाव में आया 569 रुपये का उछाल

Thu, 25 Nov 2021 05:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Gold Silver Price In India Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु के दाम में तेजी और रुपये की गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 195 रुपये की तेजी के साथ 46,625 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु के दाम में तेजी और रुपये की गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 195 रुपये की तेजी के साथ 46,625 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार दिन में कीमती पीली धातु 46,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोन के साथ-साथ चांदी के भाव में भी उछाल आया है। चांदी की कीमत 569 रुपये की तेजी के साथ 61,763 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन में चांदी 61,194 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 74.55 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे रंग में 1,795 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 23.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, कोमेक्स में सोने का भाव मजबूती के साथ गुरुवार को 0.37 प्रतिशत की तेजी लेकर 1,795 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का कारोबार हो रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें