फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 454 अंक उछला, निफ्टी 132 अंक की बढ़त के साथ बंद

Thu, 25 Nov 2021 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark:  शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद दिन भी कारोबार में उतार चढ़ाव रहा। आखिरकार अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद दिन भी कारोबार में उतार चढ़ाव रहा। आखिरकार अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 121.20 अंक या 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


लाल निशान पर हुई थी कारोबार की शुरुआत
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स ने 112 अंक टूटकर और एनएसई के निफ्टी ने 89 अंक कमजोर होकर कारोबार शुरू किया था। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 फीसदी टूटकर 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 88.30 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें