तोशिबा कंपनी ने ईजाद की है तकनीक
'कावासाकी किंग स्काइफ्रंट टोक्यू रे ' होटल की 30 फीसदी हाइड्रोजन ऊर्जा को जहां प्लास्टिक कचरे से बनाया जाता है तो वहीं शेष 70 फीसदी ऊर्जा फूड वेस्ट से बनाई जाती है। इस तकनीक को जापानी कंपनी तोशिबा ने ईजाद किया है। इसकी खास बात ये हैं कि हाइड्रोजन ईंधन सेल सिस्टम बिना कार्बन उत्सर्जन हाइड्रोजन को बिजली में बदल देता है। जिससे पर्यावरण को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। इस प्रणाली के तहत ईंधन सेल सिस्टम से निश्चित मात्रा में पाइप के माध्यम से हाइड्रोजन पहुंचती रहती है। यहां तक कि यहां पर आने वाले लोगों के द्वारा इस्तेमाल कि गई चीजों जैसे कंघी, टूथब्रश आदि का उपयोग भी हाइड्रोजन से ऊर्जा बनाने में कर लिया जाता है।