ट्विटर पर एक शख्स ने 11 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पांच मंजिला इमारत चीन की यांग्त्सी नदी में तैरती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को 29 जुलाई को पोस्ट किया गया, जिसे अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो को जिस शख्स ने शेयर किया है, उसने लिखा है 'यह घटना नवंबर 2018 की है, जिसमें एक पांच मंजिला इमारत नदी में तैर रही है। असल में यह इमारत एक तैरता हुआ रेस्टोरेंट है, जिसे नियमों में बदलाव के कारण एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था'। इसके लिए कई नावों को एक साथ जोड़ा गया और फिर उसके ऊपर रख कर रेस्टोरेंट को दूसरी जगह ले जाया गया।