फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिवाली की रात महिला की गोली मारकर हत्या, परिवार वालों ने ही दिया वारदात को अंजाम

Tue, 25 Oct 2022 10:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दीवाली की राज जब लोग खुशियां मना रहे थे, उसी रात बिहार में एक महिला की उसके ही परिवार वालों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला राज्य के भागलपुर जिले का है। भागलपुर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं.  
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार एक बार फिर हत्या की खबर आ रही है। वारदात को दिवाली की रात अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि राज्य के भागलपुर में बीती रात एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भागलपुर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कल रात करीब 12 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मृतका का चाचा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास जारी है। दोनों आरोपी मृतका के भाई बताए जा रहे हैं।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अभी तक हमें जांच में पता चला है कि मृतका ने किसी दूसरे जाति के व्यक्ति से शादी कर ली थी, जिस कारण घरवाले नाराज थे। घरवाले मृतका को धमकी भी दे रहे थे। अन्य दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें