फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ और सियासत: आरा में बनाई गई बेरोजगारी की झांकी, तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर निशाना

Thu, 11 Nov 2021 08:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के आरा जिले में प्रदेश में बेरोजगारी की तस्वीर दर्शाती एक झांकी बनाई गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है और इस स्थिति के लिए उन्हें और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
आरा में बनाई गई बेरोजगारी झांकी - फोटो : twitter.com/yadavtejashwi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आस्था के महापर्व छठ के दौरान बिहार में अलग ही माहौल रहता है। इस दौरान सूर्य की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ झाकियां भी तैयार की जाती हैं। आरा जिले में भी एक झांकी तैयार की गई है लेकिन इसमें छठ की नहीं बल्कि राज्य में बेरोजगारी के हालात की तस्वीर व्यक्त की गई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस झांकी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए नीतीश कुमार की सरकार को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन


आरा के नवादा चौक पर बनी इस झांकी को आदर्श कला मंदिर ने तैयार किया गया है। तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा, बिहार में 23 राज्यों से अधिक बेरोजगारी है। बिहार में बेरोजगारी दर देश की बेरोजगारी दर से कई गुना अधिक है। 16 वर्षों की नीतीश-भाजपा सरकार देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार के युवाओं को स्थाई नौकरी देने, रोजगान सृजन करने, उद्योग-धंधे लगाने और पलायन रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

राजद के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भी इस झांकी की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं। अरुण कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बिहार के आरा में एक छठ पूजा ऐसी भी... क्योंकि बिहार को 16 वर्षों में नीतीश सरकार ने बेरोजगारी का केंद्र बना दिया है। बेरोजगारी का ऐसा दर्द कि अब छात्र-युवा किसी पर्व त्योहार पर मुस्कुराना और खुश रहना भी भूल गए हैं। देश में सबसे अधिक बेरोजगारी बिहार में...।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें